Categories: katni city news

Katni crime news: कन्हवारा छैघरा में दामाद ने की ससुराल में चोरी, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मसरूका किया बरामद


पुलिस की सख्ती के बाद दामाद ने उगली अपनी काली करतूत

कटनी। वाह रे दामाद, अपनी ससुराल को भी नहीं छोड़ा, अब इसकी ससुराल ही बदल जाएगी। मामले में एक दामाद को अपनी ही ससुराल से हार और झुमकी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी का मसरूका भी जब्त किया गया है। पुलिस मामले में दामाद से और पूछताछ में जुटी है ताकि मामले में अन्य चोरियों के संबंध में खुलासा हो सके।
 मामले में कुठला थाना अंतर्गत कन्हवारा गांव में चोरी की यह वारदात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।  यह दामाद अपने ससुर के छोटे भाई के घर मेहमानी करने पहुंचा था। यहां दामाद ने गहने जेवर साफ कर दिए। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से मसरूका बरामद कर लिया है।  
कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया  कि फरियादी रवि कुमार चौधरी निवासी छैघरा कन्हवारा थाना कुठला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसके बड़े भाई रामकरण चौधरी का दामाद हंसराज चौधरी घर में मेहमानी में पत्नी के साथ आया था। अगले दिन सुबह दोनों लोग घर से चले गए थे। इनके जाने के बाद पत्नी ने देखा कि घर के अंदर लोहे की अलमारी मे रखे सोने का हार, एक जोड़ी झुमकी घर में नहीं मिले तब जेवरों की तलाश आस पास कमरे के अंदर की गई लेकिन जेवरात का  कोई पता नहीं चला ।  इनके द्वारा हंसराज चौधरी के ऊपर शंका जाहिर करते हुए जेवर कीमती 1,50,000 रूपये के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।  यह थाना कुठला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । 
 कुठला पुलिस ने बताया कि मामले में संदेही हंसराज चौधरी निवासी ग्राम इमलिया थाना बदेरा जिला मैहर से सख्ती से पूछताछ की गई।   इसने अपने रिश्तेदार के यहां से सोने के गहने चोरी करने की घटना घटित करना बताया तथा चोरी का सामान जब्त किया गया।  आरोपी हंसराज चौधरी  (20) निवासी ग्राम इमलिया थाना बदेरा जिला मैहर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से और भी अपराधों के बारे में पूछताछ जारी है।


admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

6 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

6 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.