Categories: katni city news

जिले भर में हर्षोल्‍लास से मनाया गया गणतंत्र दिवसआन-बान और शान से लहराया तिरंगा

मुख्‍य समारोह स्‍थल में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मियों और समाजसेवियों को प्रश‍स्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया। इस दौरान कुल 67 शासकीय कर्मियों और 5 समाजसेवियों को सम्‍मानित किया गया।

जिले भर में हर्षोल्‍लास से मनाया गया गणतंत्र दिवसआन-बान और शान से लहराया तिरंगामुख्य समारोह में कलेक्‍टर श्री तिवारी ने फहराया तिरंगाकटनी (26 जनवरी)- राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

गणतंत्र दिवस का जिले का मुख्य समारोह यहां झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया। जहां मुख्‍य अतिथि कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कलेक्‍टर श्री तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्‍वकर्मा ने खुली सफेद जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया।

इस मौके पर सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किए गए एवं राष्ट्र धुन बजाई गई। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने हर्ष और उत्साह के प्रतीक तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे मुक्त आकाश में छोड़ा। समारोह में प्लाटून द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट में विशेष सशस्‍त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला और जिला होमगार्ड बल सहित एन.सी.सी. और स्कूलों के प्लाटून शामिल थे।

परेड का नेतृत्व परेड कमांडर श्रीमती संध्या राजपूत ने किया जबकि सेकंड इन कमांडर संजीव रावत थे। मुख्य अतिथि कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मार्च पास्ट के बाद परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।12 विभागों द्वारा निकाली गई झांकियांगणतंत्र दिवस पर आयोजित जिले के मुख्य समारोह में राज्य शासन के 12 विभागों द्वारा विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं पर केंद्रित आकर्षक झांकियां निकाली गई।

जिनमें कृषि कल्‍याण तथा कृषि विकास विभाग, जिला पंचायत, उद्योग विभाग, नगर निगम, वन विभाग, पुलिस विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्‍याण, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की झांकिया शामिल रही। इसमें जिला पंचायत कटनी की झांकी को प्रथम, नगर निगम कटनी की झांकी को द्वितीय एवं कृषि विभाग की झांकी को तृतीय स्‍थान मिला।

सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्‍तुतियांमुख्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत 9 स्कूलों एसीसी कैल्‍ड्रीज स्‍कूल, कन्‍या शिक्षा परिसर स्‍कूल, डीपीएस स्‍कूल, वार्डस्‍ले इंग्लिस म‍ीडियम स्कूल, नेचर्स स्‍कूल, एनकेजे स्‍कूल, समक्ष छात्रावास (सीडब्‍ल्‍यूएसएन होस्‍टल) प्रेमनगर और सांदीपनी विद्यालय के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को देशप्रेम के जोश और जज्‍बे से ओत-प्रोत कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में डीपीएस स्‍कूल कटनी के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं कन्‍या शिक्षा परिसर स्कूल को द्वितीय और एसीसी कैल्‍ड्रीज स्‍कूल को तृतीय स्थान मिला। जबकि परेड प्रतियोगिता में जिला पुलिस बल महिला को पहला, जिला पुलिस बल पुरूष को दूसरा और विशेष सशस्त्र पुलिस बल कटनी को तीसरा स्थान मिला। शासकीय कर्मी और समाजसेवी हुये सम्‍मानितमुख्‍य समारोह स्‍थल में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मियों और समाजसेवियों को प्रश‍स्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।

इस दौरान कुल 67 शासकीय कर्मियों और 5 समाजसेवियों को सम्‍मानित किया गया। जिसमें जिला पंचायत के 5, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के 13, लोक सेवा प्रबंधन विभाग के 3, महिला एवं बाल विकास विभाग के 17, कलेक्‍टर कार्यालय के 9, पुलिस विभाग के 17, वन विभाग के 3 और 5 समाज सेवियों को सम्‍मानित किया गया।

मुख्य समारोह में मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, पीतांबर टोपनानी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्‍तव, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र कुमार पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, विंकी सिंहमारे उईके, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

5 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

5 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

5 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

5 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

5 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

5 hours ago

This website uses cookies.