Categories: Uncategorized

Shahdol Railway News : उत्कल एक्सप्रेस में 55 वर्षीय अधेड़ की मौत, शहडोल में उतारा गया शव

कटनी सिटी.काम।पुरी से योग ऋषि केश जा रही उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच बी टू 15 में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि ओसवाल 55 साल के रूप में की गई। रेलवे स्टेशन में रात 10.32 बजे उत्कल एक्सप्रेस पहुंचने उनका शव यहां उतारा गया है। रेल कर्मचारियों को मृतक की पत्नी और बेटी ने जानकारी दी कि मौत हो गई है। रेल कर्मचारियों ने शहडोल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को सूचना दी । इसके पहले डॉक्टर को भी बुलाया गया और उसने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।शव उतरा लिया गया है। लगभग एक घंटे तक ट्रेन यहां खड़ी रही। जानकारी लगते ही स्टेशन में भीड़ जमा हो गई और जीआरपी का हमला मौके पर पहुंचकर शव को अपने हवाले ले लिया है। रेल कर्मियों के अनुसार मृतक पुरी से कटनी की यात्रा कर रहा था। बाकी जानकारी जुटाने में जीआरपी का हमला लगा हुआ था। जीआरपी ने बताया कि अभी हमको जानकारी लगी है कि उत्कल एक्सप्रेस में किसी व्यक्ति का शव मिला है। शव उतार लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही बताया जा सकता है कि मृतक कहां गया था और कहां जा रहा था और मौत के कारण क्या है। साथ में मृतक की पत्नी और बेटी भी है लेकिन अभी वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.