google1b86b3abb3c98565.html

जिले के 10 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिसकलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर सख्त कार्रवाई,

0

विभाग आगे भी जिले भर के मेडिकल स्टोर्स पर नियमित निगरानी रख रहा है।

विभाग आगे भी जिले भर के मेडिकल स्टोर्स पर नियमित निगरानी रख रहा है।

अनियमितताएं पाए जाने पर लाइसेंस सस्पेंड या रद्द करने की चेतावनीकटनी/रीठी (न्यूज़ डेस्क): जिले में दवाओं की बिक्री और भंडारण को नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के पालन में औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया और गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 10 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन के नेतृत्व में की गई जांच में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के कई प्रावधानों का उल्लंघन सामने आया।

मुख्य अनियमितताएं पाई गईं:दवाओं की बिक्री पंजीकृत फार्मासिस्ट की निगरानी में नहीं हो रही थी।ग्राहकों को उचित बिल या कैश मेमो नहीं दिए जा रहे थे।अनुसूची एच, एच1 एवं एक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के की जा रही थी।खरीद-बिक्री के अभिलेख और रजिस्टर संधारित नहीं किए जा रहे थे।इन गंभीर कमियों को देखते हुए संबंधित मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर संबंधित स्टोर्स के लाइसेंस को निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस प्राप्त मेडिकल स्टोर्स की सूची:साईं मेडिकल एंड जनरल स्टोर, हरदुआनवीन मेडिकल स्टोर, रीठीअनिका मेडिकल एंड जनरल स्टोर, देवगांवसंदीप मेडिकल स्टोर, बहोरीबंदप्रकाश मेडिकल, बहोरीबंदआदित्य मेडिकल, बहोरीबंदगौतम मेडिकलगणेश मेडिकलमोहित मेडिकल एंड जनरल स्टोर, पिपरोंधमाहिर मेडिकल एंड जनरल स्टोर, निवार पहाड़ीकलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले में औषधि व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी और कानूनानुसार चलाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आम जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे उल्लंघनों पर किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

विभाग आगे भी जिले भर के मेडिकल स्टोर्स पर नियमित निगरानी रख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *