एनकेजे पुलिस की बड़ी सफलता: 15 किलो 730 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

यह कार्यवाही कटनी पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के तस्करी पर लगातार की जा रही सख्त कार्रवाइयों की कड़ी है।

कटनी, 15 मई 2026 — कटनी जिले की एनकेजे पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने 15 किलो 730 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया और इसे साड़ियों में छिपाकर ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।घटना का विवरण14 मई 2026 की रात थाना एनकेजे की पेट्रोलिंग टीम डीजल शेड के पीछे पनहा तालाब के पास हिरवारा कच्ची रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध युवक एक काला पिट्ठू बैग और एक सफेद धारीदार बैग लेकर जाते दिखे।

पुलिस की गाड़ी देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।तलाशी के दौरान दोनों बैगों से साड़ियों में लिपटे गांजा के पैकेट बरामद हुए। पहले बैग में 8 पैकेट और दूसरे में 7 पैकेट मिले। कुल 15 किलो 730 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,59,300 रुपये बताई गई है।आरोपीरणजीत सिंह पुत्र गुठलू सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी भजिया, थाना नोहटा, जिला दमोह (म.प्र.)दीपक लोधी पुत्र उत्तम लोधी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बिलाई बेली, थाना हिन्होरिया, जिला दमोह (म.प्र.)पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि गांजा वे बिलासपुर से लाए थे।

पुलिस अधिकारियों की सराहनीय भूमिकाइस सफल कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया और उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रत्नेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में थाना एनकेजे प्रभारी उप निरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत की टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया।सराहनीय भूमिका निभाने वाले जवान:उप-निरीक्षक नरेश झारिया, सहायक उप-निरीक्षक केवल उइके, प्र.आर. आरिफ हुसैन, आर. 504 विजय राणा, सुजीत रजक, ओम शिव तिवारी, साइबर सेल के अमित श्रीपाल, अजय शंकर साकेत, आरपीएफ कटनी से एएसआई महेश प्रसाद मिश्रा एवं आर. ओम नारायण।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने थाना क्षेत्र में नशे की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।कानूनी कार्रवाईदोनों आरोपियों पर धारा 8, 20, 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपीयों को कोर्ट में पेश कर जिला जेल कटनी भेज दिया गया है।

यह कार्यवाही कटनी पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के तस्करी पर लगातार की जा रही सख्त कार्रवाइयों की कड़ी है।

admin

Recent Posts

मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तेजी से प्रगति परकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनता से सहयोग की अपील

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत…

7 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों में निगमायुक्त सख्त, लापरवाही बरतने वालों पर नोटिस की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि समन्वित एवं ईमानदार प्रयासों से ही कटनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…

7 hours ago

कटनी में मॉडल रोड पर डिवाइडर तोड़ने का सिलसिला जारी, सुरक्षा की अनदेखी!

यह घटनाक्रम कटनी नगर निगम में सुशासन और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है।…

8 hours ago

स्वच्छता का पाठ और कचरे का अमल: कटनी में दोहरी सच्चाई

सवाल यह है कि हम कब तक इस विरोधाभास को सहते रहेंगे?

8 hours ago

कटनी: पीर बाबा बायपास पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए सख्त कदम, SP अभिनय विश्वकर्मा ने लिया मौके का जायजा

यह निरीक्षण और लिए गए फैसले जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा…

1 day ago

लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: महावीर ट्रेडिंग का लाइसेंस होगा निलंबित

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के…

1 day ago

This website uses cookies.