कटनी (31 मई 2026) – जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 50 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई कर 60 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना शासकीय खजाने में जमा कराया गया है।खनिज विभाग के उपसंचालक रत्नेश दीक्षित ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में 125 प्रकरण दर्ज कर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का अर्थदंड वसूला गया था। इस वर्ष भी कार्रवाई का सिलसिला तेजी से जारी है, जिससे अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
हाई-टेक निगरानी की शुरुआतअब प्रशासन केवल मैन्युअल चेकिंग तक सीमित नहीं रहा है। जिले में लगाए गए हाई-टेक ई-चेक गेट ने अवैध परिवहन को बड़ी चुनौती दी है। हाल ही में ई-चेक गेट के माध्यम से 4 वाहनों को बिना रॉयल्टी और नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया। इन पर 6 लाख 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किए गए हैं।बिना नंबर प्लेट वाले वाहन होंगे सीजकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने परिवहन और खनिज विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहन सीधे संदिग्ध माने जाएंगे। ऐसे सभी वाहनों को तत्काल जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिले की खनिज संपदा का अवैध दोहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्यप्रदेश खनिज नियमों और परिवहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषियों के खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
आगे की रणनीतिआने वाले दिनों में खनिज, पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से आकस्मिक छापेमारी, सघन चेकिंग और हाई-टेक निगरानी को और अधिक तेज करेंगे। प्रशासन का लक्ष्य खनिज संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व की हानि रोकना है।
कटनी, 30 मई 2026*: घर में सेंध लगाकर सोने-चांदी और नगदी उड़ाने वाले दो शातिर…
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई…
कोतवाली पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के…
कोतवाली पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई पुलिसकर्मी काम के बदले पैसे…
This website uses cookies.