कटनी में अवैध उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा: 5 किमी पीछा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप

प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंचाता है।

कटनी (12 अप्रैल 2026): जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स की टीम ने नगर निगम क्षेत्र की बंद पड़ी पुरानी लेटराइट खदानों से अवैध मलबा उठाकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।सूचना मिलने पर खनिज विभाग की टीम पिछले दो दिनों से इन खदानों पर सघन निगरानी रख रही थी।

रविवार की सुबह करीब 6 बजे टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना किसी वैध दस्तावेज या परमिट के लेटराइट मलबा लादकर परिवहन करते पकड़ा। जैसे ही टीम नजर आई, चालक ने ट्रॉली खाली करने की कोशिश की और भाग निकलने का प्रयास किया।खनिज अमले ने तुरंत पीछा किया और लगभग 5 किलोमीटर तक दौड़ लगाकर आरोपी को धर दबोचा। पूरी कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा और होमगार्ड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षा की दृष्टि से माधवनगर पुलिस थाने में खड़ा कराया गया है।प्रशासन की चेतावनीकलेक्टर आशीष तिवारी के सख्त निर्देशों के बाद जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि खनिज माफियाओं या अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

आने वाले दिनों में तहसील स्तर पर टास्क फोर्स की कार्रवाई और अधिक प्रभावी एवं सघन रूप से जारी रहेगी।इस कार्रवाई से जिले के खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंचाता है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा पुलिस ने 350 लीटर अवैध पेट्रोल के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध पेट्रोल, डीजल और अन्य…

5 hours ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा कसा!“जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत दो ओवरलोड वाहन जब्त

दोषियों पर भारी जुर्माना लगाने और वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया तेज की जाए।

5 hours ago

स्वच्छता में कटनी का डंका बज उठा!कैमोर प्रदेश में नंबर-1, विजयराघवगढ़ दूसरे स्थान पर

स्वच्छता को जन-जन तक जोड़ने का यह मॉडल अब अन्य नगर निकायों के लिए प्रेरणास्रोत…

5 hours ago

कछारगांव छोटा के ग्राम रोजगार सहायक बालकिशन कटारे पर सख्त कार्रवाई

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को…

5 hours ago

बड़वारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा ओवरटेकिंग या गति नियंत्रण की चूक के कारण हुआ हो…

5 hours ago

मनरेगा, जल गंगा संवर्धन एवं वाटरशेड कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

समीक्षा meeting में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तकनीकी अधिकारी, जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के…

1 day ago

This website uses cookies.