कटनी। शहर के विद्यार्थियों के लिए एकमात्र सहारा मानी जाने वाली शासकीय वेंकट लाइब्रेरी की बदहाली अब छात्रों के धैर्य की सीमा पार कर गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) महाकौशल प्रांत की कटनी इकाई ने गुरुवार को इस मुद्दे पर नगर निगम कार्यालय में तीखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आयुक्त के चेंबर के बाहर जोरदार नारेबाजी की और लाइब्रेरी में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं के खिलाफ अपना गुस्सा जताया।प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरमा गया।
ABVP कार्यकर्ताओं और निगम अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया मौके पर पहुंचीं। उन्होंने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस बल की तैनाती भी की गई, जबकि निगम के अधिकारी-कर्मचारी और उपायुक्त भी मौजूद रहे।
लाइब्रेरी की ये हैं मुख्य समस्याएंABVP ने आयुक्त तपस्या परिहार को सौंपे गए ज्ञापन में लाइब्रेरी की बदहाली की ये प्रमुख शिकायतें उठाईं:शुद्ध पेयजल की भारी कमीशौचालयों की बेहद अस्वच्छताबंद पड़े एयर कंडीशनर और कूलरखराब पड़े सीसीटीवी कैमरेविद्यार्थियों के लिए बैठने और खाने-पीने की कोई उचित व्यवस्था न होनाछात्रों का कहना है कि ये समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और अध्ययन वातावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शन के बाद निगम प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। हालांकि ABVP ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कुछ दिनों में ठोस सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।ABVP कटनी जिला इकाई ने मांग की है कि
नगर निगम विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लाइब्रेरी को तुरंत सुधारे, ताकि छात्रों को एक स्वच्छ, सुविधाजनक और अनुकूल अध्ययन वातावरण मिल सके।
जनता से अपील है कि भूजल संरक्षण में सहयोग करें और अवैध गतिविधियों की जानकारी…
नजूल विभाग की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि आमजन की सुविधा और सही वितरण सुनिश्चित करने के…
यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध शराब तस्करों के लिए चेतावनी है, बल्कि समाज को नशे…
जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और कटनी के नागरिकों ने स्व. कलाबाई कुशवाहा को भावभीनी श्रद्धांजलि…
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम की इस सफलता की क्षेत्र में सराहना हो…
This website uses cookies.