नवागत निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने संभाला कार्यभार

नवागत आयुक्त ने कहा, “मेरा उद्देश्य कटनी नगर निगम को और अधिक कुशल और पारदर्शी बनाना है, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें

कटनी, 19 सितंबर 2025: नगर निगम कटनी की नवागत आयुक्त श्रीमती तपस्या परिहार ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में अपना कार्यभार औपचारिक रूप से ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने निगम कार्यालय के विभिन्न विभागों और कक्षों का निरीक्षण किया, ताकि कार्यप्रणाली और सुविधाओं का जायजा लिया जा सके।

कार्यभार ग्रहण समारोह में पूर्व निगम आयुक्त नीलेश दुबे, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन और अनिल जायसवाल, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक, स्टेनो आयुक्त आलोक तिवारी, प्रभारी ई-गवर्नेंस अधिकारी संदीप पाठक सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती परिहार ने निगम के कार्यों की प्रगति, चल रही परियोजनाओं और नागरिक सुविधाओं की स्थिति पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने शहर के विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

नवागत आयुक्त ने कहा, “मेरा उद्देश्य कटनी नगर निगम को और अधिक कुशल और पारदर्शी बनाना है, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

“श्रीमती तपस्या परिहार के कार्यभार ग्रहण करने से नगर निगम में नए नेतृत्व के साथ विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। शहरवासी भी नई आयुक्त से स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और बेहतर प्रशासन की दिशा में सकारात्मक बदलाव की अपेक्षा कर रहे हैं।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

48 minutes ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

52 minutes ago

*कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से ली जिले की कानून-व्यवस्था की जानकारी*

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

60 minutes ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

1 hour ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

1 hour ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

2 hours ago

This website uses cookies.