Categories: katni city news

रंगनाथनगर में देशी कट्टा लेकर घूम रहा दहशतगर्द गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

(रंगनाथनगर), 2 मई 2026 — थाना रंगनाथनगर पुलिस ने अपराध करने की मंशा से देशी कट्टा लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को रात के समय थाना रंगनाथनगर की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी।

इसी दौरान पर्यावरण कॉलोनी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के देशी कट्टा लेकर घूमने की सूचना मिली। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने व्यक्ति को घेर लिया।

पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ।

पूछताछ में उसने अपना नाम छंगा उर्फ रितिक निषाद (24 वर्ष) बताया। वह खेरमाता मंदिर के पास, बैलट घाट, थाना कोतवाली कटनी का निवासी है।

आरोपी ने अवैध हथियार रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं दिखा सका।अपराध क्रमांक: 189/2026धारा: 25, 27 आर्म्स एक्टआरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय भूमिकाइस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरुणपाल सिंह (थाना प्रभारी, रंगनाथनगर), उपनिरीक्षक रूपेंद्र राजपूत (थाना प्रभारी एनकेजे), सउनि बहादुर सिंह, प्र.आर. लालजी यादव, प्र.आर. पवन पाठक, आपरक्षक वीरेन्द्र दहायत, एनकेजे स्टाफ, सायबर सेल स्टाफ, एनआरएस संदीप और रमजान सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

admin

Recent Posts

बिना अनुमति संचालित 3 बारात घरों पर निगम की सख्त कार्रवाई: तीनों स्थल सील

यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा शहर में नियमितता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में…

4 hours ago

जनकल्याण शिविरों में रिकॉर्ड प्रदर्शन: 12,156 आवेदनों का हुआ निराकरण, कलेक्टर आशीष तिवारी की सतत निगरानी

यह अभियान शासन की मंशा को धरातल पर उतारने का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हो…

4 hours ago

बड़वारा में ‘जहर उगलती’ 12 टायर ऑयल फैक्टरियां! विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

क्या इन फैक्टरियों पर लगाम कसी जाएगी या फिर पत्र फाइलों में ही दब जाएगा?…

4 hours ago

कुठला पुलिस ने पकड़ी शराब तस्करी की बड़ी खेप, 540 लीटर अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त

मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया…

4 hours ago

कुठला पुलिस की बड़ी सफलता: चंद घंटों में बरामद किए 5 चोरी के मोबाइल, दो नाबालिग गिरफ्तार

समाज को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कुठला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

4 hours ago

This website uses cookies.