Categories: katni city news

कटनी: ऑटोमोबाइल शोरूम में 15.87 लाख का गबन, दो कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप

मामले में आगे और अधिक रकम गबन होने की आशंका जताई जा रही है।

(ब्यूरो): मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक ऑटोमोबाइल शोरूम में लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है।

शोरूम के ही दो कर्मचारियों ने लंबे समय तक गबन कर 15 लाख 87 हजार 922 रुपये हड़प लिए। मामला माधव नगर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलवारा का है।

शोरूम संचालक अभिषेक द्विवेदी के अनुसार, उनके शोरूम में काम करने वाले दिव्यांश दुबे और कपिल दुबे ने छोटे-छोटे लेनदेन में हेराफेरी कर रकम गबन की। दोनों आरोपियों ने यह राशि निजी कामों में खर्च कर दी।

जब गड़बड़ी सामने आई तो दोनों बिना सूचना दिए शोरूम छोड़कर फरार हो गए।शिकायत पर दर्ज हुई FIRअभिषेक द्विवेदी ने माधव नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।माधव नगर थाना प्रभारी (टीआई) संजय दुबे ने बताया,“शोरूम संचालक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में गबन की पुष्टि हो चुकी है। राशि और बढ़ सकती है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

”पुलिस जांच में जुटीपुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। शोरूम के सभी हिसाब-किताब और लेनदेन के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में आगे और अधिक रकम गबन होने की आशंका जताई जा रही है।

admin

Recent Posts

रंगनाथनगर में देशी कट्टा लेकर घूम रहा दहशतगर्द गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

4 hours ago

कटनी पुलिस का सख्त एक्शन: एक रात में 50 से अधिक वारंटी गिरफ्तार, आदतन अपराधियों पर पड़ा शिकंजा

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही…

4 hours ago

कटनी पुलिस में नई जिम्मेदारी: उप निरीक्षक नेहा मौर्य बनीं बस स्टैंड चौकी प्रभारी

उप निरीक्षक नेहा मौर्य की नियुक्ति से इस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अपराध…

4 hours ago

सतना वन स्टॉप सेंटर से खिड़की तोड़कर भागीं तीन नाबालिग किशोरियां, एक को कटनी से बरामद

पुलिस अब शेष दो किशोरियों की तलाश में जुट गई है और उनके सुरक्षित बरामद…

4 hours ago

नगर निगम की सख्ती: अमीरगंज में शासकीय भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

इस कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण दस्ते के रंजीत खटीक, अजय कुशवाहा, अब्दुल नसीम समेत अन्य…

1 day ago

विजयराघवगढ़ पुलिस ने 72 घंटे में अंधी हत्या का किया खुलासा

विजयराघवगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध करने वाले किसी भी हाल में बच नहीं…

1 day ago

This website uses cookies.