केंद्रीय बजट महिलाओं के सशक्तिकरण की नई दिशा तय करेगा: सांसद विष्णुदत्त शर्मा*

कार्यक्रम में श्यामली बैनर्जी द्वारा गीत प्रस्तुत किया एवं स्मृति दहायत द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया।

भाजपा द्वारा बजट 2026 पर महिला संवाद कार्यक्रम में बजट की खूबियों पर हुई विस्तृत चर्चा कटनी। केंद्रीय बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा होटल स्वाद रेस्टोरेंट में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में खजुराहो-कटनी लोकसभा सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह बजट देश की मातृ शक्ति के सशक्तिकरण की नई दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है।

घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ देश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आर्थिक मंदी के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के पीछे देश की मातृ शक्ति की अहम भूमिका रही है,

जिसे वैश्विक शोधों में भी रेखांकित किया गया है।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, पूर्व विधायक अलका जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, डॉ. उमा निगम, सीए पारुल चमड़िया, सीए कीर्ति, डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, डॉ शैफाली गुप्ता, डॉ निधि बजाज, ममता गर्ग, सुनीता चौदहा, सीमा जैन सकूरा, रजनी गर्ग , संयोगिता त्रिपाठी तथा व्यवसायी नीति ठाकुर ने भी अपने विचार रखते हुए केंद्रीय बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

सभी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना को इस बजट के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने साकार किया है हमे गर्व है कि देश की नारी शक्ति ने लगातार नोवीं बार बजट प्रस्तुत कर महिला शक्ति का अहसास कराया है।

महिला संवाद के दौरान श्रीमती श्रेहा खंडेलवाल, वंदना गेलानी और अनुपमा सिंह ने बजट से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न रखे, जिन पर अतिथियों ने विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में श्यामली बैनर्जी द्वारा गीत प्रस्तुत किया एवं स्मृति दहायत द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया।

admin

Recent Posts

व्यवस्था की चक्की में पिसा गरीब: बाइक छुड़ाने के लिए युवक को गिरवी रखनी पड़ी एक एकड़ जमीन

अब वाहन की सुपुर्दगी (release) केवल कोर्ट की प्रक्रिया से ही हो सकती है। हमने…

13 hours ago

पुलिस कंट्रोल रूम कॉन्फ्रेंस हॉल में कोर्ट मोहर्रिरों एवं थाना चालानी मुंशियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया सहित जिले के समस्त कोर्ट मोहर्रिर, थाना…

15 hours ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में ठेका श्रमिक की मौत, ACC अदानी सीमेंट गेट पर श्रमिकों का आक्रोश

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया है और श्रमिकों में भारी…

15 hours ago

कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: रात्रि कांबिंग गश्त में 115 वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधियों में दबदबा बनाए रखने और जनता…

15 hours ago

शासकीय रास्ते पर अवैध निर्माण: तहसीलदार का सख्त एक्शन, निर्माण पर लगा ‘स्टे’

यदि वे उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

15 hours ago

Katni news मोबाइल दुकान में चोरों का धावा, 5 लाख के मोबाइल ले उड़े

पुलिस अधीक्षक और कोतवाली प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि…

15 hours ago

This website uses cookies.