Categories: katni city news

Katni City News:दद्दाधाम कॉलोनी में सेना के जवान के सूने मकान में चोरी, नकाबपोश गिरोह का हाथ

दद्दाधाम कॉलोनी में देर रात अज्ञात चोरों ने सेना के जवान के सूने मकान को निशाना बनाया

माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झिंझरी पुलिस चौकी की दद्दाधाम कॉलोनी में देर रात अज्ञात चोरों ने सेना के जवान के सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान से 15 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चुराकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, दद्दाधाम कॉलोनी निवासी दिनेश परते सेना में जवान हैं और उनकी तैनाती फिरोजपुर, पंजाब में है। उनके मकान में उनकी मां अकेले रहती थीं, जो कुछ दिन पहले रिश्तेदारी में बालाघाट गई थीं। इस दौरान मकान में ताला लगा था। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें नकाबपोश गिरोह के कुछ सदस्य दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि इस गिरोह ने पहले विश्रामबाबा और रीठी में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी है।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

18 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

18 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

18 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.