कटनी। रिटायर्ड आयुध निर्माणी कर्मचारी के घर के सूने मकान से चोरों ने सोना चांदी गहने सहित सामान पार कर दिया। वारदात के समय बुजुर्ग अपनी पत्नी का इलाज करवाने जबलपुर गए थे। मंगलवार दोपहर घर लौटने पर पर ताला टूटा मिला।
उन्होंने इस बात की सूचना माधवनगर पुलिस को दी। माधवनगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार समदडिय़ा कॉलोनी निवासी सुनील आहूजा के मुताबिक चोरों ने ताला तोडक़र लगभग ढाई से 3 लाख नगद व 7 से 8 तोला सोना ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल का परीक्षण डाग स्क्वाड के जरिए भी कराया गया। चोरों की तलाश के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली गई है। आसपास के कैमरों की जांच की गई है। इसमें एक आरोपी मौके पर दिख रहा है।
अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपराधियों को…
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी-तालाब या गहरे पानी के…
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर फर्जी कागजात बनाकर अदालत को गुमराह किया,…
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने…
सनी कोहली के अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मैहर (कटनी): मैहर…
This website uses cookies.