कटनी, 12 सितंबर 2025: निवार क्षेत्र के बिछुआ क्रेशर प्लांट पीआरवी मिनरल्स क्रेशर फैक्ट्री में बुधवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक महिला मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लांट में काम के दौरान अचानक एक बड़ा हापड़ टूटकर गिर पड़ा, जिसके नीचे महिला मजदूर फंस गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय महिला मजदूर चित्र बाई क्रेशर के पास काम कर रही थी। अचानक हुए हादसे में वह मलबे के नीचे दब गई। साथी मजदूरों ने शोर मचाकर और तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन भारी मलबे के कारण उसे निकालना संभव नहीं हो सका। जब तक मलबा हटाया गया, तब तक महिला की सांसें थम चुकी थीं।
हादसे के बाद क्रेशर प्लांट के मजदूरों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों और मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हापड़ की मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इस हादसे ने क्रेशर प्लांटों में मजदूरों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर मुद्दा फिर से उठाया है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.