स्लीमनाबाद (कटनी)। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के फोरलेन बाईपास पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन (संभावित ट्रक) ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, लाल रंग की स्कूटी (क्रमांक MP 21 ZC 1363) पर सवार दोनों युवक जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र स्थित बरगी मोहल्ला से कटनी के पीर बाबा स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।
तेवरी बाईपास के पास खेल मैदान के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
मृतकों में एक की पहचान राजू कोल (35 वर्ष), पिता मुन्नीलाल कोल, निवासी बरगी मोहल्ला (थाना सिहोरा, जिला जबलपुर) के रूप में हुई है। दूसरे युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
फरार वाहन की तलाश और जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें
आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।
लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।
ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…
This website uses cookies.