कटनी जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक (RI) राहुल पाण्डेय ने पुलिस मुख्यालय, भोपाल से बिना लिखित अनुमति लिए थाईलैंड के फुकेत की विदेश यात्रा कर ली।इस उल्लंघन पर पुलिस मुख्यालय ने तुरंत संज्ञान लिया और विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) के अनुमोदन के बाद राहुल पाण्डेय के खिलाफ विभागीय जांच तथा दंडात्मक कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं।विभागीय नियमों के मुताबिक, किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को विदेश यात्रा पर जाने से पहले पुलिस मुख्यालय से अनिवार्य लिखित अनुमति लेनी होती है।
राहुल पाण्डेय ने इस नियम की अनदेखी की। जब स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आवेदन के साथ दस्तावेज संलग्न किए थे, लेकिन यात्रा से पहले अनुमति का इंतजार करना जरूरी था, यह जानकारी उन्हें नहीं थी।पुराने आरोप भी सामने आएराहुल पाण्डेय की मुश्किलें केवल विदेश यात्रा तक सीमित नहीं हैं। समाजसेवी इंद्र मिश्रा की शिकायत पर तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) ख्याति मिश्रा द्वारा 24 मई 2024 को सौंपी गई गोपनीय जांच रिपोर्ट में पाया गया था कि वे बिना किसी सूचना के बार-बार जिला मुख्यालय छोड़कर जबलपुर और होशंगाबाद में समय बिताते थे।
साइबर सेल की जांच में यह भी सामने आया कि वे कई मौकों पर 40 से 64 घंटे तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहे, बिना कोई आधिकारिक अवकाश लिए। मई 2024 में इसकी पुष्टि होने के बावजूद उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।और भी गंभीर आरोपसमाजसेवी इंद्र मिश्रा ने हाल ही में डीजीपी और आईजी को भेजे पत्र में और गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि राहुल पाण्डेय ने अपनी गृहिणी मां के नाम पर जबलपुर में करोड़ों रुपये की संपत्ति और एक रिसोर्ट खरीदा है।
साथ ही वे सरकारी गाड़ी का निजी उपयोग करते हैं और विरोध करने वालों को डरा-धमकाकर चुप करा देते हैं।इसके अलावा, सरकारी वर्दी और पद का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर अपनी ख्याति बढ़ाने के लिए निजी युवकों से वीडियो बनवाने और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के भी आरोप लगे हैं।
पुलिस मुख्यालय अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। आगे की कार्रवाई की जानकारी जल्द ही सामने आने की संभावना है।
नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर…
पूर्व अपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार जितेन्द्र ठाकुर पर पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज…
यह कार्रवाई बिलहरी, कुठला, बड़वारा और एनकेजे क्षेत्र के गैस गोदामों में हुई चोरियों के…
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी…
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत…
उन्होंने कहा कि समन्वित एवं ईमानदार प्रयासों से ही कटनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…
This website uses cookies.