कटनी (31 मार्च 2026) — पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए।मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के अंतर्गत आज कंट्रोल रूम कटनी के सभागार में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा स्वयं उपस्थित रहे और आम नागरिकों की शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुना।जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े, आर्थिक लेन-देन, भूमि/प्लॉट धोखाधड़ी, महिला संबंधी अपराध तथा पुलिस द्वारा सुनवाई न होने जैसी समस्याएं प्रमुख थीं।
पुलिस अधीक्षक ने हर आवेदक की समस्या को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने सभी नागरिकों को आश्वासन दिया कि कटनी पुलिस हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी और किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा एवं न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित जिले के सभी अनुभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रत्येक शिकायत को विस्तार से समझा और आवश्यक कार्यवाही के लिए तत्काल कदम उठाने का आश्वासन दिया।
नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर…
पूर्व अपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार जितेन्द्र ठाकुर पर पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज…
यह कार्रवाई बिलहरी, कुठला, बड़वारा और एनकेजे क्षेत्र के गैस गोदामों में हुई चोरियों के…
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी…
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत…
उन्होंने कहा कि समन्वित एवं ईमानदार प्रयासों से ही कटनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…
This website uses cookies.