कटनी। दुर्गा चौक क्षेत्र में एक साथ दो शव पहुंचे। जिसने यह दृश्य देखा। उसी की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल मामले में यह दोनों भाई एक पारिवारिक कार्यक्रम में जाते हुए हादसे का शिकार हो गए थे। दोनों भाई रविवार को छैघरा कन्हवारा के पास सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। इनके साथ एक अन्य युवक भी सवार था लेकिन उसकी जान बच गई। यह सभी रविवार शाम एक तिलक समारोह में शामिल होने विजयराघवगढ़ क्षेत्र जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के छैघरा कन्हवारा के पास हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे के बाद इन्हें गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया था। वहीं संदीप साहू का इलाज कटनी में किया गया। जबलपुर में इलाज के दौरान बल्लू साहू की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। वहीं जिसकी शनि साहू की बुधवार दोपहर मौत हो गई। ऑटो व्यावसाय से जुड़ा था शनि, किरानासे जुड़ा था बल्लू जानकारी के अनुसार दोनों भाई अपने-अपने कामों में जुटे थे। शनि ऑटो व्यावसाय से जुड़ा था। इनकी मौत से पूरे दुर्गा चौक खिरहनी क्षेत्र में शोक का माहौल है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.