विजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल दुकान चोरी का शातिर आरोपी गिरफ्तार, 85 हजार के 18 मोबाइल फोन और बाइक बरामद

यह त्वरित कार्रवाई स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ाने वाली साबित हुई है।

कटनी (मध्य प्रदेश), 1 अप्रैल 2026: विजयराघवगढ़ पुलिस ने मेन रोड स्थित के.जी.एन. मोबाइल दुकान में हुई चोरी का तेजी से खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 18 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 85,000 रुपये) तथा घटना में इस्तेमाल हुई बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घटना 28-29 मार्च 2026 की दरमियानी रात की है, जब अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर लोहे की रॉड से तोड़कर अंदर घुसा और 18 मोबाइल फोन के साथ 15,000 रुपये नकद भी चुरा लिए थे।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने ग्राम धवैया (गुड़गड़ौहा), थाना कैमोर निवासी महाबीर बर्मन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में महाबीर बर्मन ने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि उसके साथी रहीश खान एवं अली उर्फ बाबू खान (सभी कैमोर निवासी) के साथ मिलकर तीनों ने बिना नंबर वाली पल्सर मोटरसाइकिल से रात करीब 2 बजे दुकान का ताला तोड़ा।

उन्होंने दुकान से रिपेयरिंग वाले और चालू मोबाइल फोन चुराए और फरार हो गए।आरोपी ने यह भी बताया कि उनके गिरोह ने पहले भी बरही, रीवा और अन्य जिलों में योजनाबद्ध तरीके से कई चोरियां की हैं।पुलिस ने आरोपी महाबीर बर्मन को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान और मोटरसाइकिल जब्त कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

शेष दो आरोपियों रहीश खान और अली उर्फ बाबू खान की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।उक्त सफल कार्यवाही में निरीक्षक रीतेश शर्मा (थाना प्रभारी), सउनि जगदीश पाण्डेय, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक चालक मज्जू कोल और मुखबिर की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि चोरी जैसी घटनाओं पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है और जनता की संपत्ति की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

यह त्वरित कार्रवाई स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ाने वाली साबित हुई है।

admin

Recent Posts

थाईलैंड घूमना RI को पड़ा महंगा!कटनी: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता का गंभीर मामला सामने आया है।

पुलिस मुख्यालय अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। आगे की कार्रवाई की…

5 hours ago

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित निराकरण के लिए सख्त निर्देश

अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रत्येक शिकायत को विस्तार से समझा और आवश्यक…

1 day ago

This website uses cookies.