कटनी के व्यस्त आजाद चौक पर संदिग्ध हालात में युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

अपडेट: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक की प्रारंभिक शिनाख्त हो चुकी है, लेकिन पुलिस अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

कटनी। शहर के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र आजाद चौक में रविवार को एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। युवक का शव मुंह से खून निकलते हुए पड़ा मिला, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह युवक पिछले एक-दो दिनों से इलाके में बीमार और बेहद कमजोर हालत में घूमता नजर आ रहा था। रविवार को जब लोग उसे देखने गए तो वह निर्जीव अवस्था में मिला। उसके मुंह से खून बह रहा था, जिसके कारण मौत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का मौका-ए-वारदात निरीक्षण किया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है ताकि उसके परिजनों को सूचना दी जा सके। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

यह बीमारी, कोई आंतरिक चोट, हादसा या किसी अन्य वजह से हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण का खुलासा होगा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अपडेट: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक की प्रारंभिक शिनाख्त हो चुकी है, लेकिन पुलिस अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

admin

Recent Posts

कटनी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: 5 चोरी की वारदातों का खुलासा, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

अवैध गतिविधियों में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोहों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

3 hours ago

माधवनगर रेलवे स्टेशन के पास देशी पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश…

3 hours ago

This website uses cookies.