कटनी पुलिस की सख्ती: त्योहारों से पहले रात्रि कांबिंग गश्त में 52 वारंटी गिरफ्तार, 31 आबकारी प्रकरण दर्ज

आपकी सतर्कता ही सुरक्षित कटनी का आधार है।

कटनी पुलिस की सख्ती: त्योहारों से पहले रात्रि कांबिंग गश्त में 52 वारंटी गिरफ्तार, 31 आबकारी प्रकरण दर्जकटनी। त्योहारों के मौसम में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कटनी पुलिस ने सघन रात्रिकालीन कांबिंग गश्त अभियान चलाया। 26 और 27 मार्च 2026 की दरमियानी रात जिले भर में फरार, वांछित और संदिग्ध अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान में सीएसपी कटनी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा सहित जिले के सभी 15 थाना प्रभारी 180 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ फील्ड में उतरे।

अभियान में प्रमुख उपलब्धियाँ:गिरफ्तारियाँ: विभिन्न न्यायालयों के 52 वारंटी (33 गिरफ्तारी वारंट + 19 स्थाई वारंट) को गिरफ्तार किया गया।गुंडा चेकिंग: 33 सूचीबद्ध गुंडों के घरों पर सघन चेकिंग की गई।निगरानी बदमाश: 40 निगरानी में रखे गए बदमाशों के ठिकानों पर अचानक दबिश दी गई और उनकी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी गई।आबकारी कार्रवाई: अवैध शराब के परिवहन, विक्रय और सार्वजनिक स्थानों पर सेवन के खिलाफ 31 प्रकरण दर्ज किए गए।वारंट तामील: 47 जमानती वारंट और 83 समंस तामील किए गए।यातायात नियम: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सख्त कार्रवाई की गई।

शांति भंग की आशंका: धारा 170 बीएनएसएस के तहत 10 आरोपियों पर कार्रवाई।अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत 63 प्रकरणों में 73 व्यक्तियों पर तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 16 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और असामाजिक तत्वों को हतोत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया गया।

पुलिस की यह सतर्कता जारी रहेगी।पुलिस की अपील:जिलेवासियों से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फरार अपराधी की जानकारी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दें। आपकी सतर्कता ही सुरक्षित कटनी का आधार है।

admin

Recent Posts

नगर निगम की सक्रिय पहल: शहर को मिलेगा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण

नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर…

8 hours ago

इन्द्रानगर में चाकूबाजी, जानलेवा हमला; दो आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार

पूर्व अपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार जितेन्द्र ठाकुर पर पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज…

8 hours ago

बिलहरी पुलिस ने सिलेंडर चोरी गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, 9 गैस सिलेंडर बरामद

यह कार्रवाई बिलहरी, कुठला, बड़वारा और एनकेजे क्षेत्र के गैस गोदामों में हुई चोरियों के…

8 hours ago

*भीषण गर्मी के बीच बरतरी में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम*

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी…

8 hours ago

मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तेजी से प्रगति परकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनता से सहयोग की अपील

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत…

1 day ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों में निगमायुक्त सख्त, लापरवाही बरतने वालों पर नोटिस की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि समन्वित एवं ईमानदार प्रयासों से ही कटनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…

1 day ago

This website uses cookies.