*कटनी, 12 जून 2026*: सरकार और जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप बड़वारा में शुरू हुआ जनकल्याण शिविर लोगों के लिए संजीवनी बन रहा है। सामुदायिक भवन बड़वारा में लगे इस शिविर के पहले ही दिन स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों के 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण कर नागरिकों को राहत दी गई। शिविर 15 जून तक चलेगा।*विधायक ने किया शुभारंभ, कन्या पूजन भी हुआ* शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलन और कन्या पूजन कर किया। इस दौरान उन्होंने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल और योजनाओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। जनजातीय विभाग के हॉस्टल की छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया।
विधायक सिंह ने शिविर में पहुंचे आम लोगों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। *184 आवेदन निपटे, हितग्राहियों को मिला लाभ* जनपद पंचायत बड़वारा की CEO प्रभा तेकाम ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत, शिक्षा, विद्युत और जल संसाधन विभागों से जुड़े कुल 184 आवेदन पत्रों पर कार्रवाई हुई। कई नागरिकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र, स्वीकृति आदेश और योजनाओं का लाभ दिया गया।विधायक ने मुख्यमंत्री संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और प्रसूति सहायता योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
शिक्षा विभाग से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिलें दी गईं। साथ ही विधायक ने मझगवां, धनवारा और लखाखेरा के नए सामुदायिक भवनों का लोकार्पण भी किया।CEO तेकाम के अनुसार अभी भी आवेदन जमा हो रहे हैं, इसलिए संख्या बढ़ने की संभावना है।*आगे भी लगेंगे शिविर* जिला पंचायत CEO और शिविर की नोडल अधिकारी हर्षिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जिले की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उद्देश्य है – योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही सुलझें।
*मौजूद रहे* शिविर में SDOP प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, अजय सोनी, जनपद उपाध्यक्ष रामसेवक दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, हर्ष द्विवेदी, केतन गर्ग के साथ शिक्षा, पंचायत, महिला बाल विकास और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…
ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…
उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…
This website uses cookies.