मैहर में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, कटनी के दो आरोपी गिरफ्तार
सनी कोहली के अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

मैहर (कटनी): मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 13 वर्षीय स्कूली छात्रा को स्कूल से लौटते समय अगवा कर एक बंद घर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे छात्रा स्कूल गई थी। स्कूल दो सौ मीटर की दूरी पर होने के बावजूद शाम 4 बजे छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने जब स्कूल से संपर्क किया तो शिक्षकों ने बताया कि छात्रा छुट्टी होते ही घर की ओर चली गई थी।
परिजन पूरे गांव में खोजबीन करते रहे, लेकिन छात्रा कहीं नहीं मिली। रात में परेशान परिवार थाने पहुंचा। शनिवार तड़के पुलिस को झुकेही चौकी क्षेत्र में एक तालाब के किनारे बने बंद मकान से हलचल सुनाई दी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बलपूर्वक दरवाजा खुलवाया। अंदर 13 वर्षीय बालिका को अस्त-व्यस्त और बदहवास हालत में पाया गया, जबकि उसके साथ दो युवक भी मौजूद थे।आरोपियों की पहचानसनी कोहली (25 वर्ष), , निवासी कटनीगोलू उर्फ दीपक (38 वर्ष), पुत्र श्रीलाल बसोर, निवासी झुकेही (वर्तमान में कटनी)दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
अस्पताल में पीड़िता ने महिला पुलिस अधिकारी के सामने दिए बयान में बताया कि स्कूल से निकलते ही दोनों आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया और दीपक बसोर के मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की गई और दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस की कार्रवाईपुलिस ने तत्काल पीड़िता को बंधन मुक्त कर सिविल अस्पताल मैहर भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर अपहरण के साथ-साथ POCSO एक्ट और गैंगरेप की धाराएं जोड़ दी गई हैं। दोनों आरोपियों के ब्लड सैंपल लेकर DNA जांच के लिए भेज दिए गए हैं।घटनास्थल से भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं।सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी दीपक बसोर कटनी जिले का निगरानी बदमाश है, जिस पर पहले भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
सनी कोहली के अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
