Categories: katni city news

Katni dheemarkheda news: छोटी-छोटी हड्डियों को ले गए थे जानवर, खोपड़ी और बड़ी हड्डियों के सहारे जांच में जुटी पुलिस

कटनी।  ढीमरखेड़ा क्षेत्र कटरिया ग्राम पंचायत के बिलगड़ा के जंगल में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया। कंकाल का पीएम उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया जा रहा है। मामले में हड्डियों का डीएनए एनालिसस करने के बाद पुलिस मामले में तथ्यों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
 पुलिस ने बताया कि जब कुछ ग्रामीण जंगल गए तो उन्होंने देखा कि यहां पर एक कंकाल पड़ा है। उसके आसपास कपड़े भी मिले हैं।  ढीमरखेड़ा पुलिस ने बताया कि शव के पास मिले कपड़ों के आधार पर एक पिता ने शव को अपनी 18 वर्षीय बेटी के होने का दावा किया है लेकिन हड्डियां और खोपड़ी मिली है। बाकी छोटी हड्डियों को जानवरों ने बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। इस आधार पर पूरी तरह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि यह रमा बाई का कंकाल है क्योंकि अभी तो यही तय नहीं हो पाया कि यह कंकाल महिला का है या पुरुष का। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले में भोपाल में फारेंसिक टीम से मामले के संबंध में जानकारी मांगी गई। उनके निर्देशन में पीएम किया गया।

admin

Recent Posts

कटनी नगर निगम में सख्त कार्रवाई: वसूली कार्य में लापरवाही पर दो सहायक राजस्व निरीक्षकों को तत्काल निलंबित किया गया

मामले की आगे की जांच और अनुशासनात्मक प्रक्रिया जारी रहेगी।(यह घटना कटनी नगर निगम में…

18 hours ago

पारधी समुदाय के भीतर पुरानी रंजिश पर युवक की पीट पीट कर हत्या

पुलिस अब इस रंजिश की जड़ तक पहुंचने और आगे ऐसी वारदातों को रोकने की…

18 hours ago

This website uses cookies.