Categories: katni city news

Katni crime news: हथौड़ा मारकर की पति ने ही की थी हत्या, महा नदी में बहा दिया था शव

शव को ढूंढने महानदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया था, नहीं मिल पाया शव


कटनी। रंगनाथ पुलिस ने कई दिन की तफ्तीस के बाद हत्या के मामले में मृत पति पर ही हत्या का का मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला बच्चों के बयानों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दर्ज किया गया।
 इससे पहले रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगलनगर  एक महिला की गुमसुदगी की रिपोर्ट उसके ही पति ने दर्ज करवाई थी। बाद में पति ने भी आत्महत्या कर ली थी।  पुलिस ने बताया कि मामले में पति के अपनी पत्नी को मारे जाने के साक्ष्य मिले थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। घटना में 26 जुलाई की  विवाद के बाद सरिता सिंह की उसके पति रविशंकर (41)ने ही हथौड़े से हत्या कर दी थी।  इसके बाद 28 जुलाई को मृत पत्नी  सारिता सिंह की गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी।  हत्या के बाद रविशंकर शव को कार में रखकर महानदी में ले जाकर फेक आया था।  इस मामले में पुलिस ने बताया कि बच्चों के बयान लिए गए। उसके करीब 14 वर्ष के दो जुड़वा बच्चे हैं। इसके बाद वह एक शव को अपनी कार में रखकर बरही स्थित महानदी में फेक आया था।   जानकारी के अनुसार किसी कैमरे में पुलिस ने शव को कार की डिक्की में रखते देखा था।  इसके बाद  7 अगस्त को रविशंकर भी फांसी के फंदे लटका मिला।   उसके पास मिले सोसायड नोट में उसने अपनी मौत का कारण घरेलू विवाद को बताया था।  बाद में कडिय़ां जुड़ी तो पुलिस को मृतक की पत्नी के हत्या के साक्ष्य मिले। इसके बाद 11 अगस्त को महानदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया।  हालांकि महिला का शव बरामद नहीं हो पाया था।  इस मामले में रंगनाथ पुलिस ने रविशंकर को हत्या की धारा 103,238 बीएनएस के तहत आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

19 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

19 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

19 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

19 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

20 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

20 hours ago

This website uses cookies.