google1b86b3abb3c98565.html

**कटनी में भीषण आग: इलेक्ट्रिक दुकान जलकर खाक, 15 लाख का नुकसान**

0

घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत झिन्ना पिपरिया गांव में देर रात एक इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की इस घटना में दुकान में रखा लगभग 15 लाख रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राम मनोहर पटेल रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात दुकान से उठती तेज लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने तत्काल शोर मचाकर दुकानदार को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।आग की चपेट में आने से दुकान में रखे बिजली के उपकरण, तार, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन करने के लिए पंचनामा तैयार किया जा रहा है।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है।पीड़ित व्यापारी राम मनोहर पटेल ने बताया कि यह दुकान उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र साधन थी। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *