google1b86b3abb3c98565.html

कटनी में समय-सीमा बैठक: निगमायुक्त के कड़े निर्देश, योजनाओं में तेजी और गुणवत्ता पर विशेष जोर

0

निगमायुक्त ने अंत में सभी विभागों को चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निगमायुक्त ने अंत में सभी विभागों को चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कटनी, 22 अप्रैल।शहर में विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं, बल्कि आमजन को वास्तविक राहत पहुंचाना होना चाहिए। सभी विभाग समय-सीमा का कड़ाई से पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों और मानवाधिकार से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए। नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई। इस दौरान उपायुक्त शैलेष गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।अवैध कॉलोनियों और जर्जर भवनों पर सख्तीनिगम सीमा में अवैध कॉलोनियों के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए शेष प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही नियमित वार्ड निरीक्षण कर नई अवैध कॉलोनियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। वर्षा ऋतु से पहले जर्जर भवनों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।प्रधानमंत्री आवास योजना में लाएं गतिप्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी एवं एएचपी) के तहत निर्माणाधीन और अपूर्ण आवासों की समीक्षा करते हुए किश्त वितरण, आरसीसी वसूली और विद्युत कनेक्शन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

हितग्राहियों के आवासों में 10 दिनों के भीतर विद्युतीकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।अमृत योजना और पेयजल व्यवस्था पर फोकसअमृत योजना के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार, हाउस कनेक्शन और एसटीपी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता परीक्षण और टैंकर व्यवस्था की समीक्षा कर नागरिकों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और सड़क चौड़ीकरण कार्यजगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण के बाद ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग में आ रही समस्याओं को लेकर निगमायुक्त ने अधिकारियों को स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित कर कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।जल संरक्षण अभियान में जनभागीदारी जरूरीजल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर की नदियों के सीमांकन और जल स्रोतों के आसपास अतिक्रमण हटाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर अभियान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।अन्य योजनाओं की भी समीक्षाबैठक में पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना, संबल योजना, ई-केवाईसी प्रकरण, कर्मचारी समस्या निवारण शिविर, वर्षा ऋतु से पहले पौधारोपण की तैयारी, ट्रांसपोर्ट नगर में निष्क्रिय आवंटनों की निरस्तीकरण प्रक्रिया, प्रेमनगर में दुकानों की नीलामी, डेयरी संचालकों पर कार्रवाई और फिश पार्लर निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई।बैठक में कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, राजस्व एवं स्वास्थ्य अधिकारियों सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

निगमायुक्त ने अंत में सभी विभागों को चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *