कटनी में ऑटो यात्रा के दौरान लाखों के जेवरात और नकदी चोरीपीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप, SP कार्यालय में दी शिकायत
परिवार ने मांग की है कि ऑटो चालक कमल हुसैन और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा चोरी गए जेवरात और नकदी की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
परिवार ने मांग की है कि ऑटो चालक कमल हुसैन और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा चोरी गए जेवरात और नकदी की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।

कटनी: उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली निवासी यादवेंद्र सिंह के परिवार ने कटनी में ऑटो सवार होने के दौरान लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने का आरोप लगाया है। परिवार ने ऑटो चालक पर चोर से मिलीभगत का भी आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है।यादवेंद्र सिंह ने बताया कि वे 26 अप्रैल को अपने परिवार के साथ लखनऊ से कटनी मेन स्टेशन पहुंचे थे।
सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उन्होंने साउथ स्टेशन जाने के लिए एक ऑटो किराए पर लिया। ऑटो चालक कमल हुसैन ने उनका बैग ऑटो के पीछे रखा और रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति को उनके पास बैठा दिया। यात्रा के दौरान बैग से जेवरात और नकदी चोरी हो गई।परिवार का आरोप है कि इस घटना में ऑटो चालक की मिलीभगत हो सकती है।
चोरी हुए सामान में शामिल हैं:सोने के झुमके, टॉप और पंचालीकरीब 500 ग्राम चांदी का डोरादो जोड़ी पायल (प्रत्येक 500 ग्राम)छह बिछिया5,000 रुपये नकदपीड़ित परिवार ने घटना के दिन 26 अप्रैल को रंगनाथ नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन परिवार का कहना है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई।
शिकायत की पावती पर मुहर तक नहीं लगाई गई। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।इसी असंतोष के चलते पीड़ित परिवार अब पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग करते हुए लिखित शिकायत दे दी है।
परिवार ने मांग की है कि ऑटो चालक कमल हुसैन और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा चोरी गए जेवरात और नकदी की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।