कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दो शासकीय स्कूलों की मरम्मत के लिए जारी की 3.53 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
द्वितीय एवं तृतीय किश्त के लिए फोटोग्राफ, माप पुस्तिका की प्रतिलिपि सहित अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
द्वितीय एवं तृतीय किश्त के लिए फोटोग्राफ, माप पुस्तिका की प्रतिलिपि सहित अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

कटनी (13 जून 2026) – छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) मद से दो शासकीय स्कूलों में मरम्मत कार्यों के लिए कुल 3.53 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।इन कार्यों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित नगर निगम एवं नगर परिषद को एजेंसी नियुक्त किया गया है।स्वीकृत राशि का विवरण:विकासखंड कटनी – पी.एस. आधारकाप : 1.26 लाख रुपयेजनपद पंचायत विजयराघवगढ़ – जी.जी.पी.एस. खलवारा बाजार : 2.27 लाख रुपये(कुल राशि: 3.53 लाख रुपये)पृष्ठभूमिजिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र कटनी द्वारा दोनों विद्यालयों का स्थलीय सर्वेक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्यों का आकलन तैयार किया गया था।
प्रस्ताव को डीएमएफ पोर्टल पर अपलोड कर राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल को भेजा गया, जहां से अनुमति प्राप्त हुई।कलेक्टर के निर्देशकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि:सभी कार्य स्वीकृत प्राक्कलन, तकनीकी मापदंडों और गुणवत्ता के अनुसार ही पूरे किए जाएं।कार्य केवल शासकीय भूमि पर ही किए जाएंगे। यदि भूमि निजी या वन क्षेत्र में पाई जाती है, तो संबंधित विभाग की अनुमति अनिवार्य होगी।पूरे कार्य को तीन माह के अंदर पूरा करना होगा। विलंब की स्थिति में लागत वृद्धि की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी।भुगतान व्यवस्थाभुगतान 30-30-30-10 प्रतिशत की किश्तों में किया जाएगा।
द्वितीय एवं तृतीय किश्त के लिए फोटोग्राफ, माप पुस्तिका की प्रतिलिपि सहित अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
