google1b86b3abb3c98565.html

कौशांबी के सिक्योरिटी गार्ड का शव कटनी रेलवे स्टेशन के पास मिला, 10 दिन पहले मुंबई से घर लौट रहे थे

0

परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

कटनी/कौशांबी (संदेश): कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव निवासी मोहम्मद इरशाद (सिक्योरिटी गार्ड) का शव शुक्रवार रात मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन के पास मिला है। करीब दस दिन पहले मुंबई से घर लौट रहे इरशाद रास्ते में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे।मृतक की पहचान मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है। वे मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। परिवार के अनुसार, लगभग 10 दिन पहले उन्होंने मुंबई से घर (कौशांबी) के लिए रवाना होने की सूचना दी थी, लेकिन उसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हो सका।

लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील जारी की थी और विभिन्न थानों में तलाश भी शुरू कर दी थी।शुक्रवार रात कटनी रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। कुछ स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर जारी फोटो और संपर्क नंबर देखते हुए परिवार को सूचित किया कि शव मोहम्मद इरशाद का ही है। सूचना मिलते ही पूरे परिवार पर शोक की लहर दौड़ गई। परिजन तुरंत कटनी के लिए रवाना हो गए हैं।पुलिस जांच में जुटी स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव मिलने की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है। अभी तक लापता होने और मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *