google1b86b3abb3c98565.html

रीवा-भोपाल एक्सप्रेस में चोरी की सनसनीखेज वारदात: उपमुख्यमंत्री के स्टाफ की पत्नी का 10 लाख का सामान गायब

0

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

कटनी/जबलपुर: चलती ट्रेन में नकाबपोश अपराधी द्वारा की गई चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रीवा से भोपाल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या 22146) के वातानुकूलित कोच में आधी रात को एक शातिर चोर ने यात्री की पर्स चुरा लिया।घटना शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि की है। ट्रेन जैसे ही कटनी स्टेशन से रवाना हुई, एक नकाबपोश व्यक्ति एसी कोच में घुसा और रामदत्त पाठक की पत्नी का पर्स लेकर फरार हो गया। रामदत्त पाठक मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के स्टाफ सदस्य हैं।

चोरी का सामानपर्स में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और एक मोबाइल फोन शामिल था। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।केस दर्जरामदत्त पाठक ने जबलपुर जीआरपी थाने में शून्य नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है। चूंकि घटना कटनी क्षेत्र में हुई थी, इसलिए केस डायरी कटनी जीआरपी को भेज दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।रामदत्त पाठक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रीवा से भोपाल जा रहे थे। घटना के समय उनकी पत्नी सो रही थीं।ट्रेन में सुरक्षा पर सवालयह घटना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। खासकर रात के समय वातानुकूलित बोगियों में नकाबपोश अपराधियों के घुसपैठ की घटनाएं चिंताजनक हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *