सतना वन स्टॉप सेंटर से खिड़की तोड़कर भागीं तीन नाबालिग किशोरियां, एक को कटनी से बरामद
पुलिस अब शेष दो किशोरियों की तलाश में जुट गई है और उनके सुरक्षित बरामद होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस अब शेष दो किशोरियों की तलाश में जुट गई है और उनके सुरक्षित बरामद होने की उम्मीद जताई जा रही है।

(न्यूज़ डेस्क): सतना के वन स्टॉप सेंटर से 26 अप्रैल की देर रात खिड़की तोड़कर फरार हुई तीन नाबालिग किशोरियों में से एक को पुलिस ने 1 मई को कटनी से सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी को वापस सेंटर के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि बाकी दो की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे तीनों नाबालिग बालिकाओं ने वन स्टॉप सेंटर की खिड़की तोड़कर फरार होने का साहस किया।
सेंटर की प्रशासक नीता श्रीवास्तव ने 27 अप्रैल को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से सफलतामामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कीं। टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र का सहारा लेकर एक किशोरी को कटनी से पकड़ लिया।
एसआई अजीत सिंह (साइबर सेल), एएसआई हेमराज सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा और क्षमा ताम्रकार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
कैसे पहुंचीं कटनी?सूत्रों के मुताबिक, भागने के बाद तीनों किशोरियां रात 1:30 बजे पैदल सतना रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वहां मिली पहली ट्रेन में सवार हो गईं।
एक किशोरी मैहर में उतर गई।दो किशोरियां जबलपुर पहुंच गईं।जबलपुर में सतना सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने दूसरी ट्रेन पकड़ी और कटनी पहुंच गई, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस अब शेष दो किशोरियों की तलाश में जुट गई है और उनके सुरक्षित बरामद होने की उम्मीद जताई जा रही है।
