google1b86b3abb3c98565.html

कुठला पुलिस ने पकड़ी शराब तस्करी की बड़ी खेप, 540 लीटर अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त

0

मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

कटनी (17 जून 2026) – कुठला पुलिस ने थाना क्षेत्र में सतर्क गश्त के दौरान शराब तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़ ली। पुलिस ने सफेद रंग की बोलेरो वाहन से 540 लीटर अवैध शराब बरामद की और वाहन भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में कुल 13 लाख रुपये की मशरूका संपत्ति जप्त हुई है।पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत यह सफलता हासिल की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।घटना का विवरणमंगलवार शाम कुठला पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त पर थी।

इन्द्रानगर पुल के पास एक सफेद रंग की बोलेरो (क्रमांक MP20CK8589) ने पुलिस वाहन देखते ही तेज गति से गली नंबर 9, सेन मोहल्ला की ओर मुड़कर भागने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया। आरोपी चालक पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने मौके पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में बोलेरो की तलाशी ली। वाहन से 60 कार्टून अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 55 कार्टून देशी लाल मसाला और 05 कार्टून प्लेन देशी शराब शामिल थी। प्रत्येक कार्टून में 50 पाव (250ml) की शराब भरी हुई थी। कुल 540 लीटर शराब की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है।वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 13 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।वाहन का मालिकवाहन की जांच में प्राप्त दस्तावेजों और POS मशीन सत्यापन से पता चला कि बोलेरो शुभम निषाद (पिता राजाराम निषाद) के नाम पर पंजीकृत है।

मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

जप्त की गई सामग्री540 लीटर अवैध शराब (55 पेटी लाल मसाला + 05 पेटी प्लेन) — कीमत ₹3,00,000बोलेरो वाहन MP20CK8589 — कीमत ₹10,00,000कुल जप्ती — ₹13,00,000विशेष भूमिका:इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक शिशिर पाण्डेय, हर्षुल मिश्रा, विजय राणा तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *