28 जून को जिले में चलेगा विशेष पल्स पोलियो अभियान
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के इस संयुक्त प्रयास से कटनी को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प मजबूत हुआ है।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के इस संयुक्त प्रयास से कटनी को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प मजबूत हुआ है।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने की तैयारियों की समीक्षा, अभिभावकों से बच्चों को पोलियो बूथ पर लाने की अपीलकटनी। जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लक्ष्य के साथ रविवार, 28 जून को व्यापक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान 1 लाख 73 हजार 737 बच्चों (0-5 वर्ष) को पोलियो की दो बूंदें पिलाई जाएंगी।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी बच्चे को छोड़े बिना शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।अभिभावकों से विशेष अपील कलेक्टर तिवारी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाएं।
उन्होंने कहा, “पोलियो उन्मूलन में जनसहभागिता ही सबसे बड़ी ताकत है। एक-एक बच्चे को टीका दिलवाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”अभियान की प्रमुख तैयारियां1737 टीकाकरण बूथ: जिनमें 288 शहरी और 1382 ग्रामीण बूथ शामिल हैं।75 ट्रांजिट बूथ: बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आवागमन वाले प्रमुख स्थानों पर।27 मोबाइल टीमें: दूरस्थ इलाकों के लिए।3354 टीकाकरण कर्मी और 162 सुपरवाइजर तैनात।43 चार पहिया व 242 दो पहिया वाहन निगरानी और पहुंच के लिए।जिले के 6 विकासखंडों, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से पूरा स्वास्थ्य अमला सक्रिय रहेगा।
वैक्सीन और कोल्ड चेन व्यवस्थाअभियान के लिए 11 हजार वायल (2 लाख 20 हजार डोज) पोलियो वैक्सीन उपलब्ध है। वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 36 आईएलआर, 35 डीप फ्रीजर, 79 कोल्ड बॉक्स और 1700 वैक्सीन कैरियर की व्यवस्था की गई है।कलेक्टर तिवारी ने अभियान की सफलता के लिए शत-प्रतिशत निगरानी और सख्त पर्यवेक्षण के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के इस संयुक्त प्रयास से कटनी को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प मजबूत हुआ है।
