Categories: katni city news

Katni news: नगर निगम परिषद की बैठक दो माह में आवश्यक , नहीं होने पर नगर निगम को मिला नोटिस

पार्षद मिथिलेश जैन ने लगाई थी हाईकोर्ट में याचिका

कटनी।नगर निगम परिषद की बैठक प्रत्येक 02 माह में न करा पाने संबंध नगर निगम नोटिस जारी कर दिया गया है‌‌। मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पार्षद व एडवोकेट मिथलेश जैन ने बताया कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश द्वारा याचिका को गृहण कर याचिका क्रमांक- 20296/2025 में दर्ज करते हुए नगर निगम कटनी की उपस्थिति के लिए हमदस्त नोटिस भी जारी किया गया। यह नोटिस नगर निगम कटनी को दिनांक 01-07-2025 को प्राप्त भी हो गया है ।
श्री जैन ने बताया कि बैठक बुलाये जाने का प्रावधान होने के बावजूद नगर निगम द्वारा समय पर बैठक न बुलाये जाने का मामला म.प्र. हाईकोर्ट ले जाया गया था। इस मामले में उन्होंने म.प्र. हाई कोर्ट में भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 के अंतर्गत् एक रिट पिटीशन पेश करके उच्च न्यायालय को यह अवगत् कराया गया है कि नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 27 के आदेशात्मक प्रावधान के अंतर्गत् निगम परिषद की बैठक प्रत्येक 02 माह में एक बार बुलाई जाना चाहिए तथा म.प्र. नगर पालिका (परिषद की कार्यवाही, संचालन) नियम 2005 के नियम- 3 के प्रावधान के अनुसार कार्य सूची तैयार की जानी चाहिए।उन्होंने अपनी पिटीशन में यह भी बताया है कि माह जुलाई 2022 में निगम परिषद का गठन होने के बाद प्रत्येक दो माह में निगम परिषद की बैठकें नहीं बुलाई गईं । कभी-कभी तो 6-6 माह तक बैठकें नहीं हुई और इसके कारण नगर विकास से संबंधित और नीतिगत् संबंधी अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नहीं हो सकी। इससे शहर का विकास अवरुद्ध हुआ है ।मिथलेश जैन ने याचिका में उपरोक्त संबंध में आदेश पारित करने और दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही किये जाने की भी प्रार्थना की है ।

admin

Recent Posts

निगम की सख्त कार्रवाई: इंदिरा आवास योजना के 12 अनधिकृत कब्जाधारियों को हटाया, शासकीय संपत्ति अतिक्रमण मुक्त

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सही मायनों में लागू करने की दिशा में एक सकारात्मक…

12 hours ago

कटनी टॉप-10 में: सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छठा स्थान, पुलिस-नगर निगम-पंचायत को भी ‘ए’ ग्रेड

आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जल्द से जल्द समाधान उपलब्ध कराने में…

12 hours ago

किराये के मकान में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

स्थानीय लोगों ने बताया कि सेजल शांत स्वभाव की लड़की थी और नियमित रूप से…

12 hours ago

राहुल गांधी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया एनएसयूआई ने जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर,

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

12 hours ago

This website uses cookies.