कटनी। दोस्त के यहां आया एक युवक तालाब में डूब गया। ढीमरखेड़ा बरेली गांव में मातम का माहौल है। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के बरेली गांव में सिहोरा के दर्शनी गांव से अपने मित्र के यहां आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह युवक बुधवार दोपहर करीब दो बजे बरेली गांव तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह युवक डूब गया। पुलिस ने बताया कि मनीष पिता गोविंद लोधी (25) की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे निकालकर उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.