स्लीमनाबाद (कटनी, मध्य प्रदेश), [28 जनवरी 2026]: ग्राम पंचायत सलैया फाटक में सरकारी अमले द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है।
महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे स्लीमनाबाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना का विवरणप्रशासनिक टीम ने ग्राम सलैया फाटक निवासी सुहद्रा चौधरी (45 वर्ष, पति भागचंद चौधरी) के खसरा नंबर 161/2 पर बने मकान को अवैध अतिक्रमण बताकर ढहाने की कार्रवाई शुरू की।
जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जब घर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो सुहद्रा चौधरी ने अपनी गृहस्थी उजड़ते देखते हुए जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के समय मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे, लेकिन महिला के इस कदम को रोकने में सफल नहीं हो सके।
परिवार और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि:अतिक्रमण हटाने से पहले कोई लिखित नोटिस या पूर्व सूचना नहीं दी गई।बिना किसी चेतावनी या सुनवाई के अचानक मशीनों के साथ अमला पहुंच गया।परिवार के पक्ष रखने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।
महिला की स्थितिसुहद्रा चौधरी को घटनास्थल से तुरंत स्लीमनाबाद सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया है।
उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। ।प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन स्थानीय स्तर पर जांच शुरू होने की संभावना है।
नगर निगम प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा शहर में नियमितता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में…
यह अभियान शासन की मंशा को धरातल पर उतारने का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हो…
क्या इन फैक्टरियों पर लगाम कसी जाएगी या फिर पत्र फाइलों में ही दब जाएगा?…
मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया…
समाज को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कुठला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
This website uses cookies.