चकाचक हुआ कचराघर बना बाथरूम, katnicity.com की खबर का असर कटनी नगर निगम कार्यालय के बाथरूम में लगा था गंदगी का अंबार:

नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने कहा है किप्रशासन जल्द संज्ञान लेगा और आगे भी सफाई रहेगी।

पुराना बाथरूम बना कचराघर, बदबू से कर्मचारियों-नागरिकों को हो रही थी परेशानीकटनी, स्वच्छ भारत अभियान और ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ की बातें करने वाला कटनी नगर निगम का अपना मुख्यालय परिसर ही अब गंदगी का गढ़ बनता नजर आ रहा है। इस मुद्दे को katnicity.com ने प्रमुखता से उठाया था।नगर निगम कार्यालय के पहले तल पर स्थित पुराने बाथरूम को अवैध कचराघर में तब्दील कर दिया गया था, जहां रोजाना कचरा फेंका जा रहा था।

नतीजा? बदबू और गंदगी से पूरे परिसर में हाहाकार मचा हुआ था, जिससे यहां आने वाले नागरिकों और कर्मचारियों को भारी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब इसे साफ करवा दिया गया है।इसमें यह बताया गया था कि नियमित सफाई का नामोनिशान नहीं है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस पुराने बाथरूम में कचरे के ढेर लगे रहते हैं और सफाई कर्मचारी यहां पहुंचते ही नहीं।

बदबू इतनी तेज थी कि आसपास के कमरों में बैठना मुश्किल हो जाता था। एक नागरिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया था कि, “जब खुद नगर निगम का दफ्तर गंदा हो, तो हम आम लोगों से स्वच्छता की उम्मीद कैसे करें? यह लापरवाही सीधे प्रशासन की नाकामी दिखाती है।”स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा, मक्खी-मच्छरों का डरकार्यालय परिसर में फैली गंदगी से मक्खियां, मच्छर और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ गया था।

इससे बीमारियों (जैसे डेंगू, मलेरिया, पेट संबंधी संक्रमण) का खतरा मंडरा रहा है। यहां काम करने वाले कर्मचारी और शिकायत लेकर आने वाले नागरिक दोनों ही प्रभावित हो रहे थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी जगहों पर लंबे समय तक रहना संक्रमण का बड़ा कारण बन सकता था।प्रशासनिक लापरवाही पर सवालयह स्थिति नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

जब मुख्यालय में ही नियमित सफाई नहीं हो रही, तो शहर की गलियों-मोहल्लों में सफाई कैसे सुनिश्चित होगी? विशेषज्ञों का मानना है कि यह लापरवाही सफाई कर्मचारियों की कमी, निगरानी की कमी या जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता का नतीजा है।

नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने कहा है किप्रशासन जल्द संज्ञान लेगा और आगे भी सफाई रहेगी।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

12 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

12 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

12 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

12 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

12 hours ago

This website uses cookies.