कटनी नगर निगम में फिजूलखर्ची का बड़ा आरोप!वार्ड-1 पार्षद वंदना राजकिशोर यादव ने धारा-17 के तहत पूछे सवाल: कमिश्नरों के बंगले-दफ्तर की बार-बार मरम्मत पर करोड़ों खर्च, जबकि वार्डों में विकास कार्य ठप

जनता अब इंतजार कर रही है कि बैठक में प्रशासन इन गंभीर आरोपों का क्या जवाब देता है।

कटनी, 1 मार्च 2026बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक-1 की पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव ने नगर निगम अधिनियम की धारा 17 का हवाला देते हुए नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आगामी परिषद बैठक में विस्तृत जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा है कि पिछले दो वर्षों में कितने कमिश्नर बदले गए और हर बार उनके आधिकारिक बंगले व दफ्तर को तोड़-तोड़कर मरम्मत करवाने में कितनी जनधन (जनता की गाड़ी कमाई का पैसा) खर्च किया गया?

पार्षद वंदना यादव ने स्पष्ट रूप से पूछा—इस मरम्मत का टेंडर हुआ या बिना टेंडर के काम करवाया गया?कुल कितनी राशि खर्च हुई और इसकी क्या आवश्यकता थी?जब वार्डों के विकास कार्यों के लिए पार्षदों से कहा जाता है कि “पैसा कहाँ से लाएं”, तो कमिश्नरों के बंगलों पर बार-बार फिजूलखर्ची क्यों?क्या शहर की जनता इस तरह की बर्बादी बर्दाश्त करेगी?पार्षद ने मांग की कि इन सभी बिंदुओं की पूरी जानकारी—खर्च की राशि, टेंडर की कॉपी, मरम्मत के कारण और स्वीकृति—आगामी परिषद बैठक में सदन के समक्ष रखी जाए।

इसी के साथ पार्षद वंदना यादव ने ठेकेदारों की लापरवाही पर भी सख्त सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई ठेकेदारों ने वार्डों के निर्माण कार्यों के टेंडर ले लिए, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है? क्या उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है?

इसकी भी पूरी जानकारी सदन को दी जाए।वार्ड-1 की पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव ने कहा,“जनता का पैसा जनता के विकास के लिए है, कमिश्नरों के निजी आराम या बार-बार बंगला सजाने के लिए नहीं। अगर विकास कार्यों के लिए फंड नहीं है तो कमिश्नरों के बंगलों पर होने वाला खर्च भी बंद होना चाहिए।”यह मुद्दा अब पूरे नगर निगम में चर्चा का विषय बन गया है। परिषद बैठक में इन सवालों के जवाब पर नगर निगम प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है।

जनता अब इंतजार कर रही है कि बैठक में प्रशासन इन गंभीर आरोपों का क्या जवाब देता है।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

13 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

13 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

13 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

13 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

13 hours ago

This website uses cookies.