कलेक्टर श्री आशीष तिवारी का सख्त निर्देश: 21 जून तक सभी लोक सेवाएं समय-सीमा में दें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

यह अभियान जिले में लोक सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने तथा नागरिकों के शिकायतों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कटनी, 7 जून 2026 — जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी विभाग प्रमुखों, पदाभिहित अधिकारियों एवं अपीलीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।जिले में 21 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मध्य प्रदेश लोक सेवाओं की प्रदान की गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर के प्रमुख निर्देश:पदाभिहित अधिकारी आवेदनों का निराकरण समय-सीमा से पहले पूरा करें।

यदि कोई आवेदन निरस्त करना हो तो आदेश में स्पष्ट कारण का उल्लेख अनिवार्य है।प्रथम अपीलीय अधिकारी को स्वप्रेरणा से अधीनस्थ अधिकारियों के लंबित या अस्वीकृत आवेदनों के अभिलेख बुलाकर उचित आदेश पारित करने का अधिकार दिया गया है।जानबूझकर देरी या सेवा देने से इनकार करने वाले पदाभिहित अधिकारियों के विरुद्ध प्रकरण द्वितीय अपीलीय अधिकारी को भेजा जा सकेगा और शास्ति लगाई जाएगी।एक दिवस समाधान के प्राधिकृत अधिकारी लोक सेवा केंद्र में नियमित रूप से उपस्थित रहकर आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

रिकॉर्ड रूम एवं तहसील स्तरीय रिकॉर्ड रूम से नकल संबंधी आवेदनों का निराकरण समय-सीमा से एक दिन पहले लोक सेवा केंद्र को भेजना अनिवार्य।कार्यालय प्रमुख नियुक्त वाहकों (मैसेंजर) की समीक्षा करेंगे ताकि आवेदन एवं दस्तावेज समय पर लोक सेवा केंद्र तक पहुंचे।कलेक्टर श्री तिवारी ने साफ कहा कि यदि आवेदक द्वारा मांगी गई सेवा या अपील जानबूझकर निर्धारित समय में नहीं दी जाती या बिना कारण निरस्त कर दी जाती है, तो द्वितीय अपीलीय अधिकारी अधिनियम के तहत संबंधित पदाभिहित एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी पर आर्थिक दंड लगा सकेंगे।

यह अभियान जिले में लोक सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने तथा नागरिकों के शिकायतों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

admin

Recent Posts

महानदी डैम में डूबने की घटना: 24 वर्षीय युवक बलराम लापता, NDRF सहित बचाव दल कर रहा तलाश

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांववासियों में दुख का माहौल है। प्रशासन से…

3 hours ago

निगमायुक्त का सख्त निर्देश: अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दें, जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई

निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी…

3 hours ago

उमरियापान पुलिस की सराहनीय त्वरित कार्यवाही: 12 घंटे में दुष्कर्म व पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार

नोट: पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का…

3 hours ago

भाजपा की पूर्व मंत्री अलका जैन का कटनी नगर निगम पर तीखा हमला

स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं…

1 day ago

प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जनाक्रोश: गड्ढों में रोपे ‘बेशर्म’ के पौधे कैमोर

स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तुरंत इस मुख्य मार्ग की मरम्मत…

1 day ago

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कटनी में विशेष अभियान

जनसहयोग की अपील: जिला प्रशासन ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं और किसानों से अपील…

1 day ago

This website uses cookies.