कटनी, 8 जून 2026 — निगमायुक्त ने मंगलवार को निगम सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निगमायुक्त ने संबल योजना के लंबित प्रकरणों, ई-केवाईसी कार्य और बीपीएल सर्वे की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।जनसुरक्षा एवं सुविधा को लेकर प्रमुख निर्देश:जर्जर एवं खतरनाक भवनों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने हेतु उपयंत्रियों को एक बार पुनः सभी वार्डों का निरीक्षण करने के निर्देश।अनाधिकृत मैरिज गार्डन तथा फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।निगम स्वामित्व की दुकानों में शिकमी किरायेदारी पर प्रभावी कार्रवाई।
ई-ऑफिस के माध्यम से सभी फाइलों का ऑनलाइन संचालन सुनिश्चित करना।वर्षा ऋतु को देखते हुए निगम स्कूलों एवं कार्यालय भवनों में आवश्यक मरम्मत कार्य तुरंत कराए जाएं।सुगम आवागमन के लिए रोड मार्किंग एवं जेब्रा क्रॉसिंग कार्य की समीक्षा।नगर के प्रमुख मार्गों पर पार्किंग एवं नो-पार्किंग के चिन्हांकन तथा आवश्यकतानुसार रोड डिवाइडर की पेंटिंग कराने के निर्देश।
निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
बैठक में उपस्थित अधिकारी:बैठक में सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, सुनील सिंह; उपयंत्री जे.पी. बघेल, पवन श्रीवास्तव, मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्यासी; स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, प्रभारी राजस्व अधिकारी सागर नायक, लेखाधिकारी, विधि अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं लिपिकगण उपस्थित रहे।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांववासियों में दुख का माहौल है। प्रशासन से…
यह अभियान जिले में लोक सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने तथा नागरिकों के शिकायतों…
नोट: पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का…
स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं…
स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तुरंत इस मुख्य मार्ग की मरम्मत…
जनसहयोग की अपील: जिला प्रशासन ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं और किसानों से अपील…
This website uses cookies.