Categories: katni city news

कलेक्टर श्री यादव ने भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कटनी (27 जून) –

नगर के प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी के मंदिर से निकलने वाली 143वीं रथ यात्रा के भव्य आयोजन के पुण्‍य अवसर पर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने यहां जगन्‍नाथ चौक पहुंचकर भगवान श्री जगन्‍नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। कलेक्‍टर श्री यादव ने भगवान जगन्‍नाथ की आरती कर आशीर्वाद प्राप्‍त किया।
इस दौरान कलेक्‍टर श्री यादव को मंदिर के पुजारी श्री चंद्रिका प्रसाद दुबे ने भगवान श्री जगन्‍नाथ का प्रसाद दिया और पीतांबरी गमछा ओढ़ाया।

भगवान श्री जगन्‍नाथ की आरती के पश्चात कलेक्टर श्री यादव ने समिति के पदाधिकारियों के साथ जगन्नाथ रसोई घर का भी निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रथ यात्रा में पहुंचे कलेक्टर श्री यादव द्वारा यात्रा में शामिल होने आए कलाकारों से परिचय प्राप्त किया गया। इस दौरान केरल के प्रसिद्ध शक्ति बैंड के श्री अर्जुन राज ने कलेक्टर श्री यादव को बताया कि वे अपने 20 सदस्यीय टीम के साथ कटनी में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा के दौरान चंदा मेलम, आदिवासी नृत्‍य और लोटा नृत्य की प्रस्तुति देंगे।
इस‍ दौरान एसडीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार कटनी नगर बालकृष्‍ण मिश्रा सहित श्री जगन्‍नाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी सहित अन्‍य पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

8 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

8 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

8 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.