कैमोर (कटनी): कटनी जिले के कैमोर स्थित ACC अदानी सीमेंट प्लांट में कार्यरत ठेका श्रमिक की ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश श्रीवास्तव (उम्र 55 वर्ष) पुत्र निवासी बिहरा, थाना बदेरा के रूप में हुई है।घटना की जानकारीरात करीब 12 बजे ड्यूटी पर जा रहे कमलेश श्रीवास्तव को एक ओवरलोडेड हाईवे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही कैमोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया।बताया जा रहा है कि
दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वाहन की तस्वीर स्पष्ट नहीं आई है, जिसके कारण आरोपी वाहन चालक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन की तलाश में छानबीन कर रही है।श्रमिकों में आक्रोशसुबह होते ही ACC अदानी सीमेंट के सैकड़ों ठेका श्रमिक प्लांट गेट पर एकत्रित हो गए। श्रमिकों ने मृतक कमलेश श्रीवास्तव के परिवार को उचित मुआवजा, आर्थिक सहायता और एक परिवार सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की।श्रमिकों का कहना है कि कमलेश परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। अब पूरे परिवार की जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगे और सख्त आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया है और श्रमिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें
आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।
लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।
ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…
This website uses cookies.