Damoh hindoriya News: दमोह के हिंडोरिया में हादसा, घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक दो की मौत


दमोह, कटनी सिटी.काम।दमोह में एक घटना क्रम में एक घर में ट्रक घुसने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन-फानन में रेस्क्यू चलाया गया लेकिन दो लोगों को नहीं बचाया जा सका। जानकारी के अनुसार हादसा जिस वक्त हुआ, उस वक्त घर में कोई कार्यक्रम चल रहा था।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत सोमवार की शाम एक घर में मुस्लिम समाज का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सीमेंट से भरा तेज रफ्तार ट्रक घर में जा घुसा। इससे घर के अंदर मौजूद लोग ट्रक और मकान के मलवे में दब गए। घटना होते ही चारों तरफ हड़कंप के हालात बन गए और स्थानीय लोगों ने तत्काल जेसीबी की मदद से ट्रक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। किसी तरह ट्रक में दबी एक महिला और एक मासूम को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया बाकी अन्य लोग जो ट्रक में दबे हैं उन्हे बाहर निकालने प्रशासन केद्वारा रेसक्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार हिंडोरिया में पप्पू खान के घर धार्मिक आयोजनचल रहा था। इससे घर में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी थी। तभी पटेरा से दमोह की ओर सीमेंट की बोरियों से भरा एक ट्रक आ रहा था जो घर के पास पड़ी रेत पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया और घर में घुस गया। इससे घर के अंदर मौजूद लोग दब गए तत्काल ही हिंडोरिया थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने के प्रयास शुरु किए गए। इस हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई। वहीं शबाना नाम की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है इसके अलावा अन्य घायलों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है और रेसक्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.