google1b86b3abb3c98565.html

ढीमरखेड़ा: 6 वर्षीय बालक की दतला नदी में डूबने से मौत, परिवार में मातम

0

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी-तालाब या गहरे पानी के आसपास अकेला न छोड़ें और उनकी निगरानी रखें, ताकि ऐसी दुखद घटनाएं रोकी जा सकें।

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी-तालाब या गहरे पानी के आसपास अकेला न छोड़ें और उनकी निगरानी रखें, ताकि ऐसी दुखद घटनाएं रोकी जा सकें।

ढीमरखेड़ा। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में नहाने के दौरान दतला नदी के इमली घाट पर 6 वर्षीय मासूम बालक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।जानकारी के अनुसार, लालपुर निवासी राजेंद्र गड़ारी के पुत्र हरिश्चंद्र (6 वर्ष) 6 अप्रैल को दोपहर के समय खेलते-खेलते इमली घाट पर दतला नदी में पानी में उतर गया।

कुछ देर बाद जब परिवार के सदस्यों को उसका पता चला तो बालक पानी में डूब चुका था।स्थानीय लोगों ने तुरंत बालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ढीमरखेड़ा पुलिस ने इस मामले में मर्ग प्रकरण दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है कि बालक अकेला कैसे नदी घाट पर पहुंचा और क्या कोई लापरवाही बरती गई।परिवार और गांव वालों की स्थिति:घटना की सूचना मिलते ही परिजन रो-रोकर बुरा हाल हो गया। छोटे से मासूम की अकाल मौत ने पूरे लालपुर गांव में सन्नाटा छा गया है।पुलिस की अपील:

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी-तालाब या गहरे पानी के आसपास अकेला न छोड़ें और उनकी निगरानी रखें, ताकि ऐसी दुखद घटनाएं रोकी जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed