*कटनी, 12 जून 2026*: कटनी जिले को नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिल गए हैं। । पदभार से पहले उन्होंने SP अभिनय विश्वकर्मा से मुलाकात कर जिले की भौगोलिक स्थिति, आपराधिक चुनौतियों और प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की और मार्गदर्शन लिया।
*SP से लिया गाइडेंस, फिर संभाला चार्ज* आज सुबह SP कार्यालय पहुंचे ASP कमल मौर्य ने सर्वप्रथम SP श्री अभिनय विश्वकर्मा से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले के मौजूदा क्राइम पैटर्न, कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिसिंग की कार्यप्रणाली को समझा।
SP से आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन लेने के बाद ASP मौर्य ने अपने पद का कार्यभार संभाला।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। आमजन की सुरक्षा और विश्वास सर्वोपरि”* पदभार के बाद ASP कमल मौर्य ने कहा –
“वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मैं पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से काम करूंगा। आमजन को त्वरित न्याय, सुशासन और सुरक्षा देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”उन्होंने आगे कहा कि कटनी में शांति बनाए रखने, अपराधों पर लगाम कसने और सामुदायिक पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जनता और पुलिस के बीच विश्वास का रिश्ता और गहरा किया जाएगा।
ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…
उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…
उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…
This website uses cookies.