निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की कर्मचारी हितैषी पहल: समस्याओं के निराकरण के लिए हर माह विशेष शिविर

निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगमायुक्त सुश्री परिहार की इस संवेदनशील पहल की सराहना की है

कटनी, 31 दिसंबर 2025: नगर पालिक निगम कटनी की निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कर्मचारियों के हित में एक सराहनीय कदम उठाया है।

वर्तमान में कार्यरत तथा सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए हर माह के पहले शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

पहला शिविर शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को नगर निगम के मेयर इन काउंसिल कक्ष में लगेगा। निगमायुक्त ने उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता को हर माह इस शिविर के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि इन शिविरों में पेंशन, ग्रेच्युटी, वेतन एरियर, वेतन विसंगति, पारिवारिक पेंशन और अन्य लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।

संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य उपस्थिति देकर प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करने या निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।

शिविरों से न केवल पारदर्शी और तेज़ निराकरण होगा, बल्कि कर्मचारियों में विश्वास और संतोष का माहौल भी बनेगा।”यह पहल निगम प्रशासन की कर्मचारी-केंद्रित सोच को दर्शाती है।

इससे जहां एक ओर लंबित प्रकरणों का तेज़ी से निस्तारण होगा, वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगमायुक्त सुश्री परिहार की इस संवेदनशील पहल की सराहना की है।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चंद घंटों में 13 लाख की नगद चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा की…

12 hours ago

This website uses cookies.