कटनी पुलिस के 4 अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई भावपूर्ण विदाई

कटनी पुलिस ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के समर्पण और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है और उनके सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

कटनी, 30 अप्रैल 2026 – कटनी पुलिस विभाग में लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चार अधिकारी आज सेवा-निवृत्त हो गए। उनके सेवा-निवृत्ति अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया।सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी निम्न हैं:उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोहिनी परस्ते, थाना प्रभारी अजाककार्यवाहक उप निरीक्षक श्री धनंजय पांडे, थाना बहोरीबंदकार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रमेश शरण मिश्रा, थाना कोतवालीकार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री मनसुख लाल, थाना कुठलासम्मान समारोहसेवानिवृत्ति समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं डीएसपी हेडक्वार्टर श्री रत्नेश मिश्रा ने सभी चारों अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दोनों अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा उनके परिवारजनों से सौहार्दपूर्ण चर्चा भी की।डीएसपी हेडक्वार्टर श्री रत्नेश मिश्रा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को आगामी जीवन में स्वस्थ रहने, रुचि के अनुसार कार्यों में व्यस्त रहने और अपनी जमा पूंजी को किसी भी प्रकार के साइबर अपराध से बचाने की सलाह दी।समारोह में थाना प्रभारी कुठला श्री राजेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी माधव नगर श्री संजय दुबे तथा थाना प्रभारी बहोरीबंद श्री विजय विश्वकर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवा काल के दौरान किए गए अनुशासन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की सेवाएं विभाग के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगी।उपस्थित गणमान्यकार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री रत्नेश मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत, थाना प्रभारीगण एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कटनी पुलिस ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के समर्पण और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है और उनके सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

admin

Recent Posts

कटनी: तालाब में नहाने गईं दो नाबालिग बहनों की डूबने से मौत, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले…

8 hours ago

कटनी बस दुर्घटना: विधायक संजय पाठक ने जताया दुख, CM मोहन यादव ने दिए आर्थिक सहायता के निर्देश

विधायक संजय पाठक ने सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि…

8 hours ago

लमतरा फाटक पर भीषण सड़क दुर्घटना: बस-ओवरलोड हाइवा की टक्कर में 3 की मौत, 29 घायल

अधिक जानकारी का इंतजारप्रशासन ने मृतकों की पहचान जल्द ही सार्वजनिक करने की बात कही…

8 hours ago

विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध रेत खनन पर सख्ती दिखाई महानदी में बने अवैध रास्ते जेसीबी से किए बंद

इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक…

8 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़कटनी: NH-43 पर ट्रक-बोलेरो जोरदार भिड़ंत, कुलदेवता पूजा से लौट रहे एक ही परिवार के 10 सदस्य गंभीर घायल

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना जा रहा है।यह हादसा एक बार…

9 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़कटनी: इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास बस पलटी, 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 12 से अधिक घायल

यह हादसा कटनी जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा करता…

10 hours ago

This website uses cookies.