रेल यात्रियों पर हो रहे अपराधों पर सख्त अंकुश लगाने के लिए संयुक्त बैठक

यह बैठक रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

कटनी। रेल गाड़ियों में यात्रियों के साथ घटित हो रहे अपराधों, स्टेशन परिसर, आउटर क्षेत्र, रेल लाइन के आसपास के शैडो एरिया तथा स्मॉल डॉग कॉलोनियों में बढ़ रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई।पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में आयोजित इस बैठक में GRP कटनी एवं RPF कटनी के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में रेलवे के एरिया मैनेजर श्री रोहित भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि रेलवे क्षेत्र में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निम्नलिखित निर्देश दिए:अपराधों की प्रकृति, बार-बार घटनाओं वाली ट्रेनों, घटना के समय एवं स्थानों का विस्तृत डेटा संग्रहण किया जाए।अपराध में संलिप्त गिरोहों की पहचान कर सख्त कार्यवाही एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।यात्री ट्रेनों में खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान बेचने वाले वेंडरों की आपराधिक पृष्ठभूमि एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए।चोरी हुए सामान, जेवर आदि की बिक्री कहाँ और किसके माध्यम से हो रही है, इसकी जानकारी जुटाई जाए।चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी नाकाबंदी एवं गश्त बढ़ाई जाए।हेल्पलाइन नंबर 139 पर दर्ज शिकायतों का विश्लेषण कर अपराधियों की जानकारी संकलित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी एजेंसियों से समन्वय बनाकर काम करने की अपील की और कहा कि की गई कार्यवाही की प्रगति की प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।उपस्थित प्रमुख अधिकारी:श्री अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक, कटनीश्री रोहित, एरिया मैनेजर, रेलवेएडिशनल एसपी, GRPश्री विजय गठौरिया, DSP, GRPश्री वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, RPF कटनीश्रीमती राखी पांडे, TI, कोतवालीश्री राजेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी, कुठलाश्री संजय दुबे, थाना प्रभारी, माधव नगरश्री रूपेंद्र राजपूत, थाना प्रभारी, एनकेजेश्री किशोर द्विवेदी, चौकी प्रभारी, खिरहनीश्री अंजनी मिश्रा, चौकी प्रभारी, निवासअन्य GRP एवं RPF अधिकारी

यह बैठक रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

admin

Recent Posts

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: आरक्षक पर हमला करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद

कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

7 hours ago

मोहर्रम पर्व पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था: एसपी नेहा पच्चीसिया ने पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश

यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें

8 hours ago

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में संजय सत्येन्द्र पाठक को जगह, कटनी जिले का एकमात्र चेहरा

आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।

8 hours ago

एक वीडियो और कार्रवाई तय!खतरनाक स्टंट करने वाला ऑटो चालक यातायात पुलिस के हत्थे चढ़ा

लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।

9 hours ago

बड़वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…

9 hours ago

कटनी में शुरू हुआ साइबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक 2.0”

साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…

9 hours ago

This website uses cookies.